गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, 70.5 लीटर महुआ शराब जब्त, 9 गिरफ्तार
सोमवार को शाम 6:00 बजे गया जी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70.5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान एक टोटो वाहन जब्त किया गया और कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर 03 मई को विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए छापेमारी।