बिजनौर: हल्दौर के गांव रुस्तमपुर में जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए लेखपाल ने मांगी ₹80 हजार की रिश्वत
Bijnor, Bijnor | Apr 16, 2026 बिजनौर में गुरुवार को सुबह 10 बजे हल्दौर क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर गांव के रहने वाले लोगों ने डीएम से शिकायत की है आरोप लगाया है। क्षेत्र के लेखपाल मुनेश कुमार ने गांव में मौजूद 109 नंबर पर बंजर भूमि में दर्ज जमीन को कब्जा मुक्त कराने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत मांगी है। गांव के लोगों ने लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही करने और जमीन को कब्ज़ा मुक्त करने की मांग की