टोंक: घाड़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी सहित एक ट्रैक्टर मय ट्राली किया ज़ब्त, ध्वनि प्रदूषण करने पर दो चालक गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Jun 10, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार घाड़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर मय ट्राली अवैध बजरी सहित जप्त किया है। इसी तरह घाड़ थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण करते पाए जाने पर ट्रैक्टर चालक नेतराम मीणा निवासी खरोई व मायाराम धाकड़ निवासी मुगलाणा थाना घाड़ को गिरफ्तार किया है