टोंक: टोंक में श्री यादे माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पंच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
प्रजापति समाज उत्थान एवं सेवा समिति टोंक द्वारा श्री यादे माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष भागचंद प्रजापत एवं मीडिया प्रभारी बनवारी लाल प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ के जिलाध्यक्ष रामावतार प्रजापत ने की।