टोंक: विधायक सचिन पायलट सआदत अस्पताल पहुंचे, कहा- इस स्पॉट की ऑडिट और सर्वे कराएंगे
Tonk, Tonk | Jun 10, 2025 टोंक विधायक सचिन पायलट मंगलवार को शहर सआदत अस्पताल पहुंचे। विधायक सचिन पायलट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा बनास नदी में डूबे युवक सभी आपस में दोस्त व रिश्तेदार थे। आठ लोग बनास नदी में उतरे थे। बाकी तीन लोग जो बाहर खाना पका रहे थे।वह बच गए। सचिन पायलट ने पूरे एरिया में टेक्निकल टीम को भेजकर ऑडिट व सर्वे करवाए जाने के प्रशासन को निर्देश दिए।