ओबरा: नवटोलिया टोला में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के नवटोलिया टोला में एक नाबालिग छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शनिवार की भोर लगभग साढ़े चार बजे 14 वर्षीय प्रियंका कुमारी पुत्री मनोज केवट का शव घर के बाहर टीन शेड के ओसारे में लोहे के पाइप से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।