मोतिहारी: मोतिहारी सदर एसडीएम ने कोटवा पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, मिली अनियमितता
सदर एसडीओ श्री निशांत सिहारा ने आज कोटवा PHC का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं।एमओ आईसी ड्यूटी के समय अनुपस्थित पाए गए, जबकि रोस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज थी।पूछताछ में उन्होंने अपनी शिफ्ट न होने का कारण बताया, जो जांच में गलत पाया गया।बताया गया कि वे प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से आना-जाना करते हैं।