शाहगंज: इब्राहिमनसतपुर अरसियां में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बिजली मरम्मत के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन दिनेश कुमार गौतम निवासी इब्राहिमनसतपुर अरसियां, थाना सरपतहां की मौत हो गई। बारिश के कारण दीवारों में नमी होने से बिजली बोर्ड में फाल्ट सही करते समय वह करंट की चपेट में आ गया।