शाहगंज: साइन बोर्ड और ब्रेकर के अभाव में बढ़े हादसे, ग्रामीणों में आक्रोश
जिले के शाहगंज-सुल्तानपुर मार्ग के अरसिया मोड़ से सराय मोहिउद्दीनपुर और बड़ागांव के बीच सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी की ओर से न तो साइन बोर्ड लगाए गए हैं और न ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। सड़क पर कई तीव्र मोड़ और घुमाव होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती