शाहगंज: दरना गांव में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरी, किशोर की हुई मौत
सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे बारिश के दौरान एक कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में 15 वर्षीय अंशू यादव दीवार के मलबे में दब गया। अंशू अपने घर से खेलने निकला था और पड़ोसी के मकान से गुजरते समय यह हादसा हुआ। ग्रामीणों और परिजनों ने किशोर को मलबे से निकाला और उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।