शाहगंज: लवायन गांव में ग्राम प्रधान पर फसलों को खोदकर चकरोड बनाने का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव के एक काश्तकार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने उसकी लहलहाती फसलें खोदवाकर चकरोड बनवा दिया, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। न्यायालय द्वारा उस पर स्टे आर्डर भी पारित किया गया है।