भगवान विश्वकर्मा की हुई पूजा अर्चना, बिजली विभाग में भी शामिल हुए कई अधिकारी
पूरे भोजपुर जिले में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना धूमधाम से मनाई जा रही है। आरा शहर के जापानी ग्रीड मे बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर निखिल कुमार, एसडीओ आलोक कुमार, जूनियर इंजीनियर प्रशांत कुमार अमित कुमार लाइनमैन नरेश कुमार अरुण कुमार सहित काफी संख्या में बिजली विभाग के कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा के सामने पूजा अर्चना की ।