सुसनेर: विजयादशमी पर सुसनेर की केशव व माधव बस्ती में RSS का पथ संचलन, हुई पुष्पवर्षा, पुलिस बल तैनात
विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बस्ती सह पथ संचलन निकाला गया। मंगलवार सुबह केशव और माधव बस्ती में शस्त्र पूजन एवं उद्बोधन के बाद स्वयंसेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गों से कदमताल की। इस दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। दोनों बस्तियों का संचलन सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा, जहां समापन हुआ। पुलिस बल तैनात रहा।