कैसरगंज: कैसरगंज तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस 20 जून को आयोजित होगा
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की कड़ी में माह जून के तृतीय शनिवार 20 जून 2026 को तहसील कैसरगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शेष तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सम्बन्धित उप जिलाधिकारी करेंगे।