सिराथू: कड़ा के नवरात्रि मेले में अव्यवस्था की जाँच करने के लिए एसडीएम और सीओ पहुंचे कड़ा, दिये दिशा निर्देश
कड़ा में गंगा नदी और बड़ा मन्दिर होने के कारण यहां नवरात्रि के समय ज्यादा लोग आते हैं।नवरात्रि में कड़ा में मेला लगा रहता है जिसमें भीड़ के कारण कई तरह की अव्यवस्था पैदा हो जाती है।बुधवार शाम सिराथू एसडीएम और सीओ ने कड़ा जाकर अव्यवस्था की जाँच की है।दुकानदार और श्रद्धालुओं के साथ ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दिया है।