सिराथू: दारानगर समेत कई जगहों पर शिया समाज ने बुधवार को मनाई ईद, ईदगाहों में गुरुवार को अदा होगी ईद की नमाज़
दारानगर की शिया जामा मस्जिद में बुधवार को ईद की नमाज अदा कर ली गई है।शिया समुदाय के लोगों ने अन्य जगहों पर भी ईद मनाई है जबकि अधिकतर इलाके की ईदगाहों और मस्जिदों में गुरुवार को ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। मंगलवार देर रात समाज के ओलमाओ ने चांद की तस्दीक कर दिया था जिसके चलते कुछ जगहों पर बुधवार को ईद मनाई गई है।ईदगाहों और अन्य मस्जिदों में गुरुवार नमाज़ अदा होगी।