सिराथू: शाही ईदगाह कड़ा के सदर ने किया ऐलान, जुमेरात को होगी ईद की नमाज
बुधवार शाम ईद का चाँद नज़र आते ही ऐतिहासिक कस्बा कड़ा की शाही ईदगाह के सदर वहीद अहमद ने ऐलान कर दिया कि गुरुवार को कड़ा की शाही ईदगाह में ईद की नमाज अपने वख्त से अदा की जायेगी।सदर ने बताया कि गुरुवार सुबह 8: 30 बजे जमात खड़ी हो जाएगी।इलाक़ाई लोगों से वख्त पर ईदगाह पहुँचने की अपील करते हुए देश दुनिया और अमन चैन की दुवाएं मांगने के लिए कहा है।