सिराथू: चार साल से गोरियो का एक नाकारा पति लाठी डंडे बेल्ट से पत्नी को पीटकर ससुराल से मंगवाता है पैसे, पीड़िता ने की शिकायत
सैनी थाना क्षेत्र के गोरियो गांव की रहने वाली एक महिला बुधवार को थाना पहुंची थी जहां पर उसने शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उसका पति उसे 4 साल से लाठी डंडे और बेल्ट से मारता है और मायके से पैसे मंगवाता है। महिला ने बताया कि कई बार थाने में शिकायत किया है लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।पति को लाखों रुपए दिया जा चुका है फिर भी लगातार परेशान कर रहा है।