सिराथू: शाहज़ातपुर के रावण मेला मैदान के पास से पुलिस ने एक शख्स को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ़्तार
कोखराज थाना क्षेत्र की शाहज़ातपुर चौकी के शाहज़ातपुर रावण मेला मैदान के पास से मंगलवार को पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।सकाढा गाँव के रहने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।