#Aligarhpolice
थाना महुआखेडा- आज दिनांक 19/06/2026 थाना महुआखेड़ा, एटा चुंगी के पास स्थित श्री चंद्रगुप्त निजी हॉस्पिटल से पीआरवी (PRV) के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला का सिजेरियन डिलीवरी के दौरान भर्ती के लापरवाही से डेथ हो गई है तथा परिजनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। उक्त के संदर्भ में तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची तथा परिजनों को समझा-बुझाकर यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया गया। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बुलाया गया जिनके द्वारा जाँच की गई। उनके जाँच के आधार पर हॉस्पिटल को सील किया गया है तथा वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी द्वितीय श्री धन्नंजय सिंह द्वारा दी गई बाइट-
@Uppolice
18 views | Aligarh, Uttar Pradesh | Jun 19, 2026