कटघोरा: नाबालिग ने की आत्महत्या, युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, पुलिस तलाश में जुटी
Katghora, Korba | Jun 14, 2026 कोरबा जिले के बांकी मोंगरा SECL क्षेत्र के वार्ड-56 रोहिना बस्ती में 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोपहर गांव का युवक नाबालिग के घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर युवक ने कथित रूप से सार्वजनिक रूप से उसके बाल पकड़कर थप्पड़ मार दिया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके