प्रतापगढ़: पढवा नसीरपुर गांव के ढाबे पर खाना खाने गए युवक का अपहरण कर चाकू से हमला, इलाज जारी
पढवा नसीरपुर गांव निवासी दिनेश लाल यादव पुत्र गुरु प्रसाद यादव उम्र 35 वर्ष रविवार की रात में गाजी की बाग में स्थित प्रधान ढाबे पर अपने साथियों के साथ खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद घर के लिए मोटरसाइकिल से अकेले निकला। ढाबे के समीप ही बाइक सवार चार बदमाशो ने उसे पकड़ लिया और उसके शरीर पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया।