मंगलवार, दोपहर 3 बजे: खरगोन पुलिस कंट्रोल रूम में आज मंगलवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने जिले के पुलिस महकमे की क्लास ली। अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने कड़े तेवर दिखाते हुए लंबित अपराधों और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए 'डेडलाइन' तय कर दी। एसपी ने साफ निर्देश दिए कि अवैध हथियार तस्करी, गौवंश परिवहन और जुआ-सट्टे पर सर्जिकल स्ट्राइक की जाए।