जलालाबाद: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सुनीं 58 शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कलान, शाहजहांपुर। तहसील कलान में शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों को शेष मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए