उनियारा: हुकमपुरा तालाब में चार नीलगायों के अवशेष मिलने से हड़कंप, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
Uniara, Tonk | Apr 13, 2026 सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तालाब से अवशेष बाहर निकलवाकर कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर अवशेष नीलगाय के होने की संभावना जताई गई है। टीम ने नमूने सुरक्षित कर पोस्टमार्टम व विशेषज्ञ परीक्षण के लिए भेजे हैं।