चूरू: सफेद घंटाघर के पास कोतवाली पुलिस ने विवादित दुकान की कुर्क की, एसडीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
Churu, Churu | Nov 21, 2025 चूरू के सफेद घंटाघर के पास स्थित एक विवादित दुकान को शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर कुर्क कर अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि संबंधित दुकान पर ममता जैन नाम की महिला द्वारा मालिकाना हक का दावा किया गया था। दुकान को लेकर पूर्व में कोतवाली थाने मे मुकदमा दर्ज है