पचरुखी: बैसाखी चौक से शराब के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, जुर्माने के लिए सिवान भेजे गए
सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र बैसाखी चौक से मद्यपान के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी शुक्रवार की देर रात की गई। गिरफ्तार शराबियों में नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी राजा कुमार और पटवा टोली निवासी मिथलेश सोनी शामिल हैं। शनिवार की दोपहर एक बजे फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया।