कांके: हिनू चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया, भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे
Kanke, Ranchi | Apr 10, 2026 हिनू चौक के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस के द्वारा सभी आने-जाने वाले वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी लेते हुए आर्म्स चेकिंग भी की गई।