मंझनपुर: गंभीरा में 4 पेड़ों की अनुमति, 9 नीम कटने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, प्रशासन जांच में जुटा
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा गांव से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार को लगभग 7:30 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि गांव के बाहर चार नीम के पेड़ों की कटान की अनुमति ली गई थी, लेकिन इसके बजाय नौ विशालकाय नीम के पेड़ काट दिए गए। मामले को लेकर ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है।