मऊगंज: लौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी रघुनाथगंज से गिरफ्तार, नशीली कफ सिरप सप्लायर जेल भेजा गया
मऊगंज जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना लौर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को रघुनाथगंज से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि 29 सितंबर 2025 को पुलिस ने बिना नंबर की टीवीएस स्कूटी बाइक से 29 शीशी नशीली कफ सिरप पकड़ा था।