मऊगंज: प्रेम प्रसंग में किशोरी की आत्महत्या, मऊगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी को अमिरती प्लांट से किया गिरफ्तार
Mauganj, Rewa | Jan 29, 2026 मऊगंज पुलिस ने किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में आत्महत्या की पुष्टि की है। मामले में प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।मऊगंज थाना क्षेत्र की किशोरी का शव 5 दिन पूर्व घर में फंदे पर लटकता मिला था जिसके बाद परिजनों ने प्रेमी पर बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया था