ओबरा: तेलगुड़वा के पश्चिम टोला गांव में बिजली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे आदिवासी, वर्षों से अंधेरे में जीने को मजबूर
चोपन ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के तेलगुड़वा के पश्चिम टोला गांव में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। पूर्व प्रदेश सचिव छात्र मंच अपना दल (एस) रविन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आंदोलन करते हुए नाराजगी जताई।ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक गांव में बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी है।