बैरसिया: चलती कार से बुजुर्ग महिला को फेंका, अस्पताल में 22 घंटे बेहोश रहने के बाद हुई लापता
मध्य प्रदेश के भोपाल में लहारपुर ब्रिज के पास अज्ञात कार सवारों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया। सीने में स्टेप्लर की पिन चुभी हुई थीं। खून से लथपथ थी। तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालांकि 22 घंटे बेहोश रहने के बाद अब महिला हॉस्पिटल से लापता हों गई है।