बीकानेर: जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत चार लाख से ज्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक पोलियो दवाई
बीकानेर जिले में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 4,29,005 बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाएगी। इसके लिए जिलेभर में 1,662 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को खुराक दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि अभियान का जिला स्तरीय शु