भिंड नगर: किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव बनने के बाद राघवेंद्र सिंह तोमर के निज निवास पर पहुंचे EX MLA सत्यपाल सिकरवार,दी बधाई
भिंड। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद राघवेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रदेश सचिव बनने पर रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे मुरैना के पूर्व विधायक सतपाल सिकरवार बायपास रोड स्थित राघवेंद्र सिंह तोमर के निज निवास पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।