बदायूं: खितौरा गांव के पास जल चढ़ाकर लौटते समय कार ने कांवड़ियों की बाइक को टक्कर मारी, इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Aug 24, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के जखूपुर गांव के रहने वाले 24 वर्षीय पवन पुत्र ओमपाल कछला जल लेने गए थे। जल लेकर वह पटना देवकली, मनौना धाम चढ़ाने के बाद वापस बाइक से अपने घर लौट रहे थे। कि थाना सहसवान क्षेत्र के खितौरा गांव के पास 17 अगस्त को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली से दिल्ली ले जाते समय हुई मौत।