अनूपपुर: शिवलिंग चोरी से भड़का गांव, आस्था पर चोट लगने से ग्रामीणों में आक्रोश
जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्री में स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर शिवलिंग को ही उखाड़कर चोरी कर लिया।