विदिशा: हाइवेमिर्जापुरचौराहे पर बडा सडक हादसा टलगया निर्माणाधीनब्रिज के पास तेज रफ्तार कार ने सडककिनारे खडी बाइक को टक्कर मार दी
बुधवार दोपहर 12 बजे मिर्जापुर हाईवे के निर्माणाधीन ब्रिज के तेज रफ्तार मे नीचे उतर रही कार ने सड़क के किनारे पर खडी बाईक को टक्कर मार दी। कार बाइक को कई मीटर तक घसीटते हुए सड़क से नीचे उतर गई और मिट्टी में जाकर फंस गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।बताया गया कार बासौदा की ओर जा रही थी, जिनमें दूल्हा-दुल्हन सहित 4 लोग सवार थे।