पीरो: फतेहपुर सरकार लाइन होटल के समीप तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, युवक गंभीर रूप से जख्मी
Piro, Bhojpur | Jun 12, 2026 बिहिया बिहटा स्टेट हाईवे पर फतेहपुर सरकार लाइन होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर हाल्ट निवासी अनत राम के पुत्र राजेश राम के रूप में की गई है।