इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज-मानपुर सड़क पर जल जमाव से लोग परेशान, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
अलीगंज-मानपुर मुख्य सड़क पर पिछले कई महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। नाला टूट जाने और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। हल्की बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है।ग्रामीणों ने मंगलवार को 3:30 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।