कौंच: ब्यौना राजा में पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद, 70 परिवारों ने निर्माण कार्य में बाधा का आरोप लगाया, एसडीएम ने दिया आश्वासन
Konch, Jalaun | May 21, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम ब्यौना राजा में आवादी भूमि पर बने वर्षों पुराने मकानों को लेकर विवाद बढ़ गया है। गांव के करीब 70 परिवारों ने गुरुवार दोपहर 2 बजे एसडीएम कोंच हेमन्त पटेल को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ दबंग लोग उन्हें पुश्तैनी मकानों से बेदखल करने और नए निर्माण कार्य को रोकने की धमकी दे रहे हैं।