नए एआरएम जी के माँझी ने डंगोआपोसी का कार्यभार सँभाल लिया है। उनके कार्यभार संभालने के पश्चात मेंस काँग्रेस डंगोआपोसी के शाखा सचिव सुभाष मजूमदार ने यूनियन के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ उनसे शिष्टाचार मुलाक़ात की और उन्हें भेंट स्वरूप पुष्प गुच्छ प्रदान करके उनसे मित्रवत और अनुसाशनपूर्ण वातावरण में सभी मातहद कर्मचारियों से सहयोग करने की सुभेच्छा जताई।