सिसई: सिसई का फाल्गुन मेला फीका पड़ा, नहीं आ रहे लोग, कई दुकानें उठने की तैयारी में
Sisai, Gumla | Mar 10, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बाजार टांड़ में लगने वाला वार्षिक फाल्गुन मेला इस वर्ष फीका पड़ गया है। सोमवार दोपहर मेला में देखा गया कि मेले में लोग नहीं के बराबर हैं। जितने भी खेल तमाशा झूले इत्यादि खाली पड़े हुए थे।इस इंतजार में थे कि कोई मेला देखने आए। परंतु सिसई की जनता इस बार सिसई फागुन मेले से काफी निराश है।अत्यधिक महंगे टिकट के कारण लोग मेला नहीं आ रहे है।