सिसई: ओकाबा खरवा गाढ़ा में कुएं से मशीन निकालते समय दो किशोर डूबे, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित
Sisai, Gumla | Mar 10, 2025 रेफरल अस्पताल सिसई में ओकबा खरवा गाढ़ा के ग्रामीण ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव ओकबा खरवा गाढ़ा में दो किशोर नेल्सन बड़ा और सुधु उरांव अपने खेत में फसलों की सिंचाई कर रहे थे।इसी समय सिंचाई की विलयश मशीन कुएं में गिर गई। इसके बाद दोनों किशोर कुएं में छलांग लगा दिया और मशीन को निकालने लगे।उसी समय दोनों बेहोश होकर कुएं में डूब गए।