कैराना: एलम के मोहल्ला शास्त्रीनगर में महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, कांधला थाने में केस दर्ज
Kairana, Shamli | Aug 14, 2024 कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। बाद में उसका पति शिकायत लेकर आरोपी के पास पहुंचा, तो उसे धमकी दी गई।