कैराना: चोरी के मामले में कैराना स्थित कोर्ट ने तीन दोषियों को सुनाई सजा, एसपी ने दी जानकारी
Kairana, Shamli | Aug 13, 2024 एसपी रामसेवक गौतम ने बताया है कि वर्ष 2000 में जिले के बाबरी थाने पर विजयपाल, वीरेंद्र व बबलू के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया था। यह मामला कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। मंगलवार को कोर्ट ने तीनों दोषियों को सजा सुनाई है।