कैराना: भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के जज्बे के साथ झिंझाना कस्बे से कैराना तक निकाली तिरंगा बाइक यात्रा
Kairana, Shamli | Aug 14, 2024 भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा झिंझाना से प्रांरभ होकर गांव भूरा आदि से होते हुए कैराना नगर में स्थित कलस्यान चौपाल पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि कैराना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल चौहान व पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर रहे।