कैराना: नगर कैराना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम के नेतृत्व में धूमधाम के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
Kairana, Shamli | Aug 13, 2024 मंगलवार की शाम कैराना नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन और नगरपालिका द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम रवींद्र सिंह पहुंचे, जिनके नेतृत्व में मुख्य मार्ग, बाजारों और मोहल्लों में धूमधाम के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति तराने गूंजते नजर आए। उन्होंने घर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।