कैराना: इस्सोपुर खुरगान गांव में मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 14, 2024 गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी साजिद ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने खेत पर जा रहा था। इस दौरान उसका भाई माजिद व अरशद तथा भाभी शाइस्ता व मैसूबा ने उसके दूसरे भाई वासिद की पत्नी राशिदा एवं पुत्री आइशा के साथ मारपीट की, जिस कारण वह दोनों घायल हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है