घोड़ाडोंगरी: सारनी पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की 3 भैंस की बरामद
सारनी पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में मंगलवार को 3आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी की 3भैंस बरामद की है। सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि कोलगांव और पाथाखेड़ा से भैंस चोरी हो गई थी।भैंस के मालिको ने सारनी थाने में मामला दर्ज कराया था। 3आरोपियों जाजलपुर निवासी राजू बारसे, माथनी निवासी विशाल मर्सकोले और खकराढाना निवासी श्याम धुर्वे को गिरफ्तार किया।